लाली हत्याकांड का खुलासा: झाड़फूंक के नाम पर मासूम की बलि, पांच आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

मोचन सिंह सोनवानी की कलम से…..✍🏻

मुंगेली। जिले के लोरमी क्षेत्र में सात वर्षीय बालिका लाली के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। तंत्र-मंत्र और झाड़फूंक के नाम पर बालिका की बलि देकर पैसा कमाने की नीयत से इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, लाली का अपहरण सुनियोजित तरीके से किया गया था। उसके बाद उसे तंत्र-मंत्र की आड़ में मारकर एक सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल था और परिजन लगातार न्याय की गुहार लगा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर इस सनसनीखेज कांड का पर्दाफाश किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे झाड़फूंक के जरिए चमत्कार दिखाने और पैसे कमाने के लिए किसी की “बलि” देने की योजना बना चुके थे, जिसके तहत मासूम लाली को शिकार बनाया गया।

फिलहाल पांचों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, हत्या, आपराधिक साजिश और छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

    मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर 5 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!