प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, युवक ने महिला के पति को गैंती से मार डाला

Spread the love

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में प्रेम संबंधों के चलते एक युवक ने महिला के पति की निर्मम हत्या कर दी। अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटमीसोनार गांव में शनिवार दोपहर यह सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवक ने गैंती से हमला कर महिला के पति को मौत के घाट उतार दिया।

मृतक की पहचान अमरनाथ केवट (37 वर्ष) के रूप में हुई है। हत्या के वक्त अमरनाथ की पत्नी ईश्वरी केवट (32 वर्ष) भी घर में मौजूद थी। जानकारी के मुताबिक, ईश्वरी केवट के साथ आरोपी युवराज केवट के प्रेम संबंध थे। आरोपी युवराज, मुंगेली जिले के महुआकापा गांव का रहने वाला है और पेशे से राजमिस्त्री है।

शनिवार दोपहर करीब 2 बजे युवराज स्कूटी से कोटमीसोनार पहुंचा और सीधे अमरनाथ के घर जा पहुंचा। वहां उसने अचानक घर में रखी गैंती से अमरनाथ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चेहरे और सीने पर गंभीर चोटें आने से अमरनाथ खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।

चीख-पुकार सुनकर अमरनाथ की मां मौके पर पहुंची तो पूरा घर खून से सना हुआ था। दीवारों और फर्श पर खून के छींटे देख वह सन्न रह गई। घटना के बाद आरोपी युवराज मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

  • Related Posts

    राजधानी रायपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जीवित पैंगोलिन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट    राजधानी रायपुर    रायपुर में वन विभाग की सतर्कता ने एक बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है। गुप्त…

    लोकतंत्र पर हमला: सूरजपुर में पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, खदान क्षेत्र में खुली गुंडागर्दी

    Spread the love

    Spread the love  सूरजपुर के खदान क्षेत्र में कवरेज के दौरान पत्रकारों को बंधक बनाकर की गई मारपीट, कथित खनन माफिया की दबंगई से कानून-व्यवस्था और प्रेस की सुरक्षा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!