प्री डीएलएड परीक्षा की उत्तर कुंजी में संशोधन, परिणाम 5 अगस्त को

Spread the love

रायपुर। पंडित सुंदर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्री डीएलएड परीक्षा 20 जुलाई 2025 को संपन्न हुई थी। परीक्षा के बाद जारी मॉडल उत्तर पर अभ्यर्थियों ने कई सवालों को लेकर दावा-आपत्ति दर्ज कराई थी। विश्वविद्यालय ने आपत्तियों की समीक्षा करते हुए अब अंतिम मॉडल उत्तर कुंजी जारी कर दी है।

अंतिम उत्तर कुंजी में कई प्रश्नों को विलोपित किया गया है, वहीं कुछ प्रश्नों के उत्तरों में संशोधन किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि परीक्षार्थियों की आपत्तियों पर विशेषज्ञ समिति द्वारा गंभीरता से विचार करने के बाद यह संशोधन किया गया है।

परीक्षा परिणाम (अनंतिम सूची) की घोषणा 5 अगस्त 2025 को की जाएगी। इसके बाद अंतिम प्रावीण्यता सूची का प्रकाशन 14 अगस्त 2025 को होगा।

विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वे नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

  • Related Posts

    राजधानी रायपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जीवित पैंगोलिन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट    राजधानी रायपुर    रायपुर में वन विभाग की सतर्कता ने एक बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है। गुप्त…

    बिलासपुर में सजा बंगाली संस्कृति का भव्य उत्सव: वर्षवरण एवं 240वीं साहित्य बैठक में कला, साहित्य और भावनाओं का अद्भुत संगम

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. सोमनाथ मुखर्जी के कुशल संचालन में सुर, नृत्य, नाटक और काव्य की अविस्मरणीय प्रस्तुति—नमिता घोष के मार्गदर्शन में साकार हुआ सांस्कृतिक वैभव     बिलासपुर, 19…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!