स्कूल जाने को लेकर विवाद के बाद16 साल की लड़की ने फांसी लगाकर दे दी जान

Spread the love

कोरबा। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां 16 साल की लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है, सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल पंहुचा दिया है, वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार अदिति सोलंकी जैन पब्लिक स्कूल गोढ़ी में 11वीं की छात्रा थी और उसके पिता अजय पाल सिंह ठेकेदार हैं। अदिति के परिवार में उसके पिता, बड़े पिता जो बाल्को कर्मी हैं, और संयुक्त परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। अदिति और उसके परिजनों के बीच रात में स्कूल जाने को लेकर कहासुनी हुई थी। सुबह अदिति को पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि अदिति जिद्दी थी और अक्सर छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थी। अदिति ने किसी दुकान से उधार में कोल्ड ड्रिंक और चिप्स लिए थे, जिसे लेकर परिजनों ने उसे समझाया भी था।

  • Related Posts

    30 लाख की उधारी और ब्याज विवाद में शिक्षक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/आरंग। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/आरंग। आरंग थाना क्षेत्र में शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के…

    एसपी वैभव वैंकर ने अवैध पशु तस्करों पर कसा शिकंजा: 1 गिरफ्तार, 6 फरार; थाना प्रभारी की शह पर चल रहा था खेल!

    Spread the love

    Spread the love    बलरामपुर (छत्तीसगढ़) : विशेष रिपोर्ट      बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में लंबे समय से बेखौफ चल रहे अवैध पशु तस्करी के काले कारोबार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!