खतरनाक मोड़ के पास तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में अडानी के डीजीएम की दर्दनाक मौत

Spread the love

रायगढ़। जिले के ढिमरापुर में सफेद रंग की एक बेकाबू कार जिंदल रोड में इस कदर दुर्घटनाग्रस्त हुई कि अडानी के डीजीएम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बनारस का रहने वाला था। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के आधार पर पुलिस तहकीकात कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक गत बीती रात लगभग 1 बजे शहर के ढिमरापुर के जिंदल रोड स्थित एनआर कंपनी के खतरनाक मोड़ के पास सफेद रंग की फोर्ड फिगो क्लासिक (क्रमांक – सीजी 13 सीए 0416) अचानक बेकाबू होकर रोड किनारे जा टकराई। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही उसे चला रहे शख्स के सिर में गंभीर चोंटे आने पर खून बहने लगा। चूंकि, सड़क हादसे का शिकार शख्स चंद सांसें लेते ही बेहोश हो गया, इसलिए राहगीरों ने मौके की नजाकत को भांप इसकी सूचना पुलिस को दी।

वहीं, रात्रिकालीन गश्त पर निकली पुलिस ने रोड एक्सीडेंट की भेंट चढ़े कार चालक को नजदीकी ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल लेकर गए तो डॉक्टर्स ने प्राथमिक परीक्षण में ही उसे मृत घोषित कर दिया। काफी माथापच्ची के बाद मृतक की शिनाख्त उत्तरप्रदेश के बनारस निवासी सत्यनारायण सिंह पिता मृत्युंजय सिंह (46 वर्ष) के तौर पर हुई। छानबीन में यह बात भी सामने आई कि सत्यनारायण सिंह समीपस्थ ग्राम बड़े भंडार स्थित अडानी कंपनी में डिप्टी जनरल मैनेजर के पद पर सेवारत थे।

पुलिस जांच में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अडानी के डीजीएम की कार ढिमरापुर के जिंदल रोड में एनआर इस्पात के बोर्ड से टकराते हुए दिख रही है। बहरहाल, यह हादसा कैसे हुआ, इसकी सच्चाई जानने के लिए कोतरा रोड पुलिस मर्ग कायम करते हुए तहकीकात कर रही है। इधर, अडानी के अधिकारी के शव को जिला चिकित्सालय के मर्च्यूरी रूम में रखा गया है। मृतक के परिजनों के बनारस से रायगढ़ आने के बाद पीएम की कार्रवाई होगी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!