नगर निगम ने लावारिस गायों को किया सुरक्षित स्थल पर स्थानांतरित

Spread the love

स्वराज जायसवाल की कलम से…..✍🏻

बीते दिनों वचन न्यूज़ चैनल द्वारा बनाई गई एक जागरूकता वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी सराहना बटोरी। इस वीडियो में सड़कों पर आवारा घूमती गायों की दुर्दशा को दिखाया गया था — जिन्हें माता का दर्जा दिया जाता है, फिर भी वे दुर्घटनाओं का शिकार हो रही थीं और खुले में जीवन जीने को मजबूर थीं।



इस रिपोर्ट से प्रभावित होकर नगर निगम ने तुरंत संज्ञान लिया और कार्यकर्ताओं की टीम ने शहर की सड़कों पर घूम रही लावारिस गायों को पकड़ने का अभियान शुरू किया। इन गायों को सुरक्षित तरीके से कांजी हाउस ले जाया गया और फिर उन्हें गोधन संरक्षण केंद्र में पहुंचाया गया, जहां उनकी देखरेख की व्यवस्था की गई है।



यह कार्य न केवल पशु कल्याण की दिशा में एक सराहनीय कदम है, बल्कि प्रशासनिक जिम्मेदारी का भी प्रमाण है।

वचन न्यूज़ निरंतर ऐसे सामाजिक मुद्दों को उठाता रहेगा, जो जनजागरूकता को बढ़ावा दें और शासन-प्रशासन को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराएं। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी है।

  • Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 6 नवंबर 2026 : धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव इन राशियों पर होंगे मेहरबान, जानें अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love      Aaj Ka Rashifal 6 नवंबर 2026     मेष राशिफल   आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ…

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!