मेकाहारा अस्पताल में मरीज ने की आत्महत्या, रेबीज से पीड़ित था युवक

Spread the love

रायपुर। मेकाहारा अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर एक मरीज ने आत्महत्या कर ली, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बिलासपुर जिले के पंडरिया गांव निवासी 38 वर्षीय संतोष ध्रुव के रूप में हुई है, जिसे रेबीज संक्रमण के चलते 21 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था।

जानकारी के अनुसार, संतोष को मेकाहारा अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। रविवार सुबह उसने अचानक इमारत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन पर मामले को दबाने के आरोप लग रहे हैं। मृतक के परिजन पोस्टमार्टम प्रक्रिया में देरी को लेकर परेशान हैं और अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं।

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस घटना को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

  • Related Posts

    30 लाख की उधारी और ब्याज विवाद में शिक्षक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/आरंग। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/आरंग। आरंग थाना क्षेत्र में शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के…

    एसपी वैभव वैंकर ने अवैध पशु तस्करों पर कसा शिकंजा: 1 गिरफ्तार, 6 फरार; थाना प्रभारी की शह पर चल रहा था खेल!

    Spread the love

    Spread the love    बलरामपुर (छत्तीसगढ़) : विशेष रिपोर्ट      बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में लंबे समय से बेखौफ चल रहे अवैध पशु तस्करी के काले कारोबार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!