बिलासपुर में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, जगह-जगह लगे सेवा शिविर

Spread the love

बिलासपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर ब्रजघाट और हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़ यात्रियों का नगर में उत्साहपूर्वक स्वागत किया जा रहा है। रविवार को हाईवे के रास्ते नगर में प्रवेश करने वाले कांवड़ियों के जत्थों का जगह-जगह स्वागत किया गया। किसान नेता सरदार मंजीत सिंह अटवाल ने अपने समर्थकों के साथ कांवड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

कांवड़िए सावन के अंतिम सोमवार को चंदेन स्थित प्राचीन शिव मंदिर और बिढ़वा नगला के मोटे महादेव मंदिर में जल अर्पित करेंगे। इस पावन अवसर पर नवीन मंडी परिसर में तराई खाद्य व्यापार संघ द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां कांवड़ियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

पटेल चौक पर राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ और ई-रिक्शा यूनियन की ओर से स्वागत स्टॉल लगाए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ प्रेम नरेश वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं सेवा शिविर लगाए गए हैं। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क है। उप जिलाधिकारी अरूण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह और प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह सुरक्षा दल के साथ लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

  • Related Posts

    “पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर ग्राम बांधा में जला ‘आशीर्वाद का दीप’

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर/तखतपुर। विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर/तखतपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!