नेशनल लोक अदालत 2025 की तैयारियों को लेकर कोरबा में हुई महत्वपूर्ण बैठक

Spread the love

राजस्व, जलकर, संपत्तिकर और ट्रैफिक चालान जैसे मामलों के शीघ्र निपटारे पर दिया गया जोर

कोरबा (पब्लिक फोरम)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर कोरबा जिला न्यायालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के अध्यक्ष ने की। यह बैठक गुरुवार सुबह 10:30 बजे आयोजित की गई।

राजस्व एवं नगरीय प्रकरणों पर रहेगा विशेष फोकस

बैठक के दौरान माननीय न्यायाधीश ने निर्देशित किया कि लोक अदालत के माध्यम से राजस्व न्यायालयों में लंबित विभिन्न मामलों का प्राथमिकता के साथ निपटारा किया जाए। साथ ही नगर निगम से संबंधित जलकर, संपत्तिकर एवं ट्रैफिक चालान जैसे प्रकरणों की पहचान कर उन्हें प्री-लिटिगेशन स्तर पर ही सुलझाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं।

विभागों के बीच समन्वय की बनी रणनीति

बैठक में अतिरिक्त अपर कलेक्टर कोरबा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा, एवं नगर निगम आयुक्त कोरबा समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर लोक अदालत को सफल बनाने हेतु कार्य योजना तैयार की गई।

लोक अदालत से मिलेगा त्वरित न्याय

लोक अदालत का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का शीघ्र समाधान कर जनता को त्वरित और सुलभ न्याय प्रदान करना है। इससे न केवल न्यायिक व्यवस्था पर भार कम होता है, बल्कि आम नागरिकों को समय और धन की भी बचत होती है। विशेष रूप से राजस्व विवाद, नगरीय कर, और चालानी मामलों के त्वरित निराकरण में यह पहल बेहद कारगर मानी जाती है।

13 सितंबर को लोक अदालत के सफल आयोजन की उम्मीद

सभी विभागों द्वारा लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाली यह लोक अदालत अधिकतम मामलों के समाधान में सफल रहेगी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!