जब मीडिया ने उठाई आवाज़, तो सिस्टम जागा — वचन न्यूज़ की रिपोर्ट से नगर निगम हरकत में आया!

Spread the love

स्वराज जायसवाल ✍️

बिलासपुर।
कभी-कभी एक सच्ची आवाज़ वो कर जाती है जो सालों की शिकायतें नहीं कर पातीं। वचन न्यूज़ चैनल की एक वायरल रिपोर्ट ने शहर की सड़कों पर बेसहारा घूम रही गौमाताओं की दुर्दशा को उजागर किया — और यही वीडियो बना बदलाव की वजह।

कुछ दिन पहले हमारे रिपोर्टर द्वारा तैयार की गई इस रिपोर्ट में बताया गया था कि किस तरह गायें, जिन्हें हम माता मानते हैं, सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़ दी जाती हैं। न सिर्फ उनका संरक्षण हो रहा था बल्कि आए दिन वे तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रही थीं।

इस रिपोर्ट को यूट्यूब और सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा और साझा किया। जनता की प्रतिक्रिया इतनी व्यापक रही कि नगर निगम को हरकत में आना पड़ा।

अब नगर निगम ने शुरू किया सड़कों से लावारिस गायों को उठाने का विशेष अभियान।
नगर निगम की टीमों ने बीते दिनों शहर के कई इलाकों में घूम रही इन गायों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर कांजी हाउस पहुंचाया। इसके बाद उन्हें गोधन संरक्षण केन्द्र में शिफ्ट किया गया, जहां उनकी देखभाल की जा रही है।

यह सिर्फ एक रिपोर्ट नहीं थी — यह एक जनजागरण था।
और यह भी साबित हुआ कि जब पत्रकारिता ज़मीन से जुड़कर काम करती है, तो उसका असर सीधा सिस्टम पर पड़ता है।

वचन न्यूज़ आगे भी ऐसे मुद्दे उठाता रहेगा, जो न केवल शासन-प्रशासन की ज़िम्मेदारी को जगाते हैं, बल्कि समाज को भी सोचने पर मजबूर कर देते हैं।

  • Related Posts

    साइबर ठगी के खिलाफ डभरा पुलिस की बड़ी पहल, ग्राम कोटमी में जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को किया सतर्क

    Spread the love

    Spread the love    डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक और ओटीपी धोखाधड़ी से बचने के बताए उपाय, ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल सूचना देने की अपील   सक्ती/डभरा।…

    लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: पत्रकारों व एक्टिविस्टों की सुरक्षा को लेकर ABPSS ने बिलासपुर SP को सौंपा ज्ञापन

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर / सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।     छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग एवं अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और डिजिटल मीडिया एक्टिविस्टों को निशाना बनाए जाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!