स्वराज जायसवाल ✍️
चांटीडीह के सत्यम चॉइस सेंटर में दोपहर 2:54 बजे हुई वारदात, कैमरे में दर्ज पूरी घटना
सोशल मीडिया की लत और कमजोर पारिवारिक निगरानी बना रही किशोरों को अपराधी, उठने लगे संस्कारों पर सवाल
बिलासपुर।
रामायण चौक चांटीडीह क्षेत्र स्थित सत्यम चॉइस सेंटर में शनिवार को दोपहर 2:54 बजे के करीब एक नाबालिग लड़के द्वारा मोबाइल चोरी की घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई, जिसने सभी को चौंका दिया।
CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि लड़का पहले इधर-उधर देखने के बाद बड़ी चालाकी से मोबाइल चुरा कर वहां से फरार हो जाता है।
इस दौरान सेंटर पर मौजूद कर्मचारियों को कोई शक तक नहीं हुआ।
यह घटना एक बार फिर बच्चों में बढ़ते अपराध और सोशल मीडिया की नकारात्मक भूमिका पर गहन सवाल उठाती है। जिस उम्र में बच्चों को स्कूल में होना चाहिए, उस उम्र में चोरी जैसी हरकतें यह साबित करती हैं कि कहीं न कहीं घर की निगरानी, संस्कार और संवाद की कमी जिम्मेदार है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इंटरनेट और स्मार्टफोन की निर्बाध पहुंच बच्चों के मनोविज्ञान को बुरी तरह प्रभावित कर रही है।
बिना उचित मार्गदर्शन के वे जल्दी ही भटकाव और अपराध की ओर बढ़ जाते हैं।
यह सिर्फ एक चोरी नहीं, बल्कि समाज के लिए एक चेतावनी है — कि अगर बच्चों को समय रहते नहीं संभाला गया, तो आने वाला कल और भी गंभीर हो सकता है।









