बिलासपुर में आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद ने रक्षाबंधन और फ्रेंडशिप डे मनाकर पुलिस अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र

Spread the love

बहनों ने कलेक्टर, एसपी सहित पुलिस अधिकारियों को बांधा राखी, शहर की सुरक्षा व समृद्धि की की गई कामना

जिला अध्यक्ष शेफाली घोष के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम, महिलाओं की गरिमामयी सहभागिता

बिलासपुर, 5 अगस्त 2025।
आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद, बोर्ड भारत इकाई बिलासपुर द्वारा रक्षाबंधन और फ्रेंडशिप डे के अवसर पर एक विशेष आयोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन की जिला अध्यक्ष श्रीमती शेफाली घोष के नेतृत्व में परिषद की सदस्यों ने कलेक्टर संजीव अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी अर्चना झा, डीएसपी रश्मित कौर चावला सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्व की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान बहनों ने सभी अधिकारियों को सुरक्षा, स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामनाएं दीं। जवाब में अधिकारियों ने भी संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए बहनों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

इस गरिमामयी आयोजन में परिषद की कई महिला पदाधिकारियों व सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उपस्थित प्रमुख महिलाओं में—

गौरी कश्यप (प्रदेश समन्वयक)

अनु साहू (प्रदेश महिला अध्यक्ष)

सुमीता दास गुप्ता (जिला सांस्कृतिक अध्यक्ष)

रश्मि दीक्षित (जिला महासचिव)

अर्चना शाहा, रामकली तिवारी, पूनम पांडे सहित अन्य बहनों ने आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

कार्यक्रम के माध्यम से न केवल रक्षाबंधन का पारंपरिक संदेश दिया गया, बल्कि पुलिस और समाज के बीच सौहार्द और सहयोग की भावना को भी सशक्त किया गया।

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

    “पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!