मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी से उड़ान रद्द

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण सोमवार को उनकी उड़ान रद्द करनी पड़ी। मुख्यमंत्री रायपुर से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए रवाना होने वाले थे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल भी मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी नेता हेलीकॉप्टर में सवार हो चुके थे। स्टार्ट होने के बाद अचानक तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई, जिससे हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। सुरक्षा नियमों के तहत तत्काल मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं को नीचे उतारा गया।

हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी दिक्कत की जांच के लिए विशेषज्ञ टीम को मौके पर बुलाया गया है। उधर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सारंगढ़-बिलाईगढ़ दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है, जहां उन्हें कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था।

  • Related Posts

    लोकतंत्र पर हमला: सूरजपुर में पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, खदान क्षेत्र में खुली गुंडागर्दी

    Spread the love

    Spread the love  सूरजपुर के खदान क्षेत्र में कवरेज के दौरान पत्रकारों को बंधक बनाकर की गई मारपीट, कथित खनन माफिया की दबंगई से कानून-व्यवस्था और प्रेस की सुरक्षा पर…

    लोकतंत्र पर हमला: सूरजपुर में पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, खदान क्षेत्र में खुली गुंडागर्दी

    Spread the love

    Spread the love  छत्तीसगढ़/सूरजपुर | विशेष रिपोर्ट   छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भास्कर पारा कोयला खदान क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसने न…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!