एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Spread the love

गुरुग्राम स्थित मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी इशांत उर्फ ईशू गांधी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त को आरोपी ने एल्विश यादव के आवास के बाहर गोलीबारी की थी। मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस दल पर पिस्तौल से आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां दागीं, जिसके जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

गौरतलब है कि जिस समय यह फायरिंग हुई, उस दौरान एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे। हालांकि परिवार के सदस्य घर पर थे, लेकिन किसी को भी चोट नहीं आई। गोलियां घर के भूतल और पहली मंजिल पर लगी थीं।

इस मामले को हरियाणवी गायक राहुल फाजिलपुरिया केस से भी जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि एल्विश और राहुल करीबी दोस्त हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने राहुल फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग की गई थी, जिसकी जिम्मेदारी कुख्यात सुनील सरधानिया ने ली थी।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!