रायपुर से बीजापुर जा रही यात्री बस पलटी – 20 से ज्यादा घायल, दो की हालत गंभीर

Spread the love

बालोद। जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारीटोला गांव के पास शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से बीजापुर जा रही पायल ट्रेवल्स की यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में लगभग 16 सीआरपीएफ जवान समेत कई यात्री सवार थे।

20 से ज्यादा यात्री घायल
बस पलटने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही राजहरा पुलिस मौके पर पहुँची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इनमें सीआरपीएफ जवान और आम नागरिक दोनों शामिल हैं। घायलों को तुरंत दल्लीराजहरा शहीद अस्पताल सहित अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

तेज रफ्तार से हुआ हादसा
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जाम से राहत दिलाने में जुटी पुलिस
इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद बालोद-राजहरा मुख्य मार्ग पर कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुँचाने के साथ ही सड़क को खाली कराया और यातायात को सामान्य किया।

  • Related Posts

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!