मोबाइल बनवाकर लौट रहे तीन युवकों की बाइक ट्रैक्टर से भिड़ी – एक की मौत, दो गंभीर

Spread the love

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोबाइल बनवाकर घर लौट रहे तीन बाइक सवार युवकों की सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दिनेश राठिया अपने साथी शंकर राठिया और सत्यम राठिया के साथ लैलूंगा मोबाइल बनवाने आया था। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे जब वे केराबाहर गांव के पास पहुंचे, तभी सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक दिनेश राठिया गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे में पीछे बैठे सत्यम राठिया को लैलूंगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं गंभीर रूप से घायल शंकर राठिया को बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची। मृतक के रिश्तेदार सनत राम राठिया ने इस मामले की रिपोर्ट लैलूंगा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की है। साथ ही ट्रैक्टर मालिक दशरथ पटेल के खिलाफ धारा 106(1), 125(ए), 181 BNS के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    बिलासपुर की सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी! तेज रफ्तार बाइक पर युवक के हैरतअंगेज करतब, वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!