टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशिया कप 2025

Spread the love

ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार, वीडियो वायरल

दुबई। एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी और खिताब अपने नाम किया। मैच के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नकवी की स्थिति काफी शर्मनाक हो गई।

नकवी रहे ट्रॉफी लेकर खड़े, खिलाड़ी मैदान में लेटे रहे

मैच के बाद जब ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी शुरू हुई, तो मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर पोडियम पर खड़े हो गए। लेकिन भारतीय खिलाड़ी उनके पास ट्रॉफी लेने नहीं पहुंचे। इसके बजाय टीम इंडिया के क्रिकेटर्स मैदान पर आराम से लेटकर अपने मोबाइल फोन चला रहे थे। नकवी खिलाड़ियों का लंबा इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी उनके पास ट्रॉफी लेने नहीं गया।

पहले से था इरादा, नहीं स्वीकार करेंगे ट्रॉफी

खबरों के मुताबिक, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले ही साफ कर दिया था कि टीम इंडिया मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेगी। इसके बावजूद नकवी ट्रॉफी देने के लिए स्टेज पर पहुंचे और उन्हें उम्मीद थी कि खिलाड़ी मजबूरी में उनसे ट्रॉफी ले लेंगे। लेकिन टीम इंडिया अपने फैसले पर डटी रही और नकवी को सबके सामने बेइज्जती का सामना करना पड़ा।

ट्रॉफी लेकर लौटे नकवी

मौके की नजाकत को देखते हुए नकवी चाहें तो किसी अन्य ACC अधिकारी को ट्रॉफी प्रेजेंट करने का अवसर दे सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। जब भारतीय खिलाड़ियों ने उनसे खिताब लेने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने बेशर्मी से ट्रॉफी अपने साथ ही वापस ले ली। यह नजारा कैमरे में कैद हो गया और अब इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

BCCI करेगा विरोध

इस घटना के बाद अब मोहसिन नकवी पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कर दिया है कि नवंबर में होने वाली ICC की बैठक में वे मोहसिन नकवी की इस हरकत का जोरदार विरोध करेंगे।

  • Related Posts

    भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

    Spread the love

    Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

    भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!