कार और ट्रक की भिड़ंत में तीन की मौत, दो गंभीर

Spread the love

रायगढ़: ओडिशा के बरगढ़ जिले में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में स्कार्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

ससुराल जा रहे थे, रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के झिंकाबहाल गांव निवासी बेहरा परिवार स्कॉर्पियो (क्रमांक CG 13 AY 9054) में सवार होकर ओडिशा स्थित अपने ससुराल जा रहा था। जैसे ही वे बरगढ़ जिले के मेल्क्षामुड़ा थाना क्षेत्र पहुंचे, स्कार्पियो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे ट्रक (क्रमांक CG 06 GZ 9200) से टकरा गया।

तीन की मौके पर ही मौत, गांव में शोक

इस दर्दनाक हादसे में नेमिश बेहरा (35), उनकी पत्नी और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नेमिश बेहरा और उनके एक अन्य बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। मेल्क्षामुड़ा थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और आगे की जांच में जुट गई है। इधर, हादसे की खबर मिलते ही तमनार थाना क्षेत्र के झिंकाबहाल गांव में शोक की लहर दौड़ गई

 

Related Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का बड़ा झटका: तमनार में ‘कमेटी राज’ पर रोक, ग्राम पंचायत की सत्ता बहाल

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/रायगढ़: तमनार ब्लॉक को नगर पंचायत बनाने की सरकारी जल्दबाजी पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने तगड़ा झटका दिया है। माननीय न्यायालय ने तमनार में लोकतंत्र के ‘चुने…

किसानों ने शाखा प्रबंधक पर दुर्व्यवहार और अनियमितता के लगाए आरोप, जांच की मांग

Spread the love

Spread the loveबिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। बिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के जनपद क्षेत्र में पदस्थ एक शाखा प्रबंधक के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!