रायपुर में नर्स की चाकू से हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव — पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हत्या की वारदात ने सनसनी फैला दी। NHMMI नारायण हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत 23 वर्षीय प्रियंका दास का शव उसके किराए के कमरे से खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ।

जानकारी के मुताबिक, प्रियंका टिकरापारा थाना क्षेत्र में अकेले रहती थी। गुरुवार सुबह जब सहकर्मियों ने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। शंका होने पर जब वे कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो प्रियंका मृत अवस्था में पड़ी थी और उसके शरीर पर चाकू से किए गए कई घाव थे।

सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कमरे को सील कर फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) को बुलाया है, साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या देर रात की गई और आरोपी संभवतः पीड़िता का परिचित हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है।

  • Related Posts

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!