दिल्ली प्रवास के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यूपीएससी अभ्यर्थियों से की मुलाकात, बढ़ाया उत्साह

Spread the love



दिल्ली। रायगढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान द्वारका सेक्टर-18 स्थित ट्रायबल यूथ हॉस्टल में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों से संवाद करते हुए उनके उत्साह को बढ़ाया और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

मंत्री चौधरी ने कहा कि राज्य शासन प्रतिभावान युवाओं को सशक्त बनाने के लिए हर संभव सहयोग कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि ट्रायबल यूथ हॉस्टल में विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग, आवासीय सुविधा के साथ-साथ प्रति माह 12,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

साथ ही उन्होंने बताया कि “युवा उत्थान योजना” के तहत राज्य सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को कोचिंग हेतु अंग्रेजी माध्यम के लिए 2 लाख रुपये और हिंदी माध्यम के लिए 1.5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दे रही है।

ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के प्रत्येक युवा को बेहतर अवसर और उज्जवल भविष्य देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!