छत्तीसगढ़ी गायक हेमचरण जांगड़े का सड़क हादसे में निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

Spread the love

CG CINEMA NEWS : गुरुवार शाम को नगझर गांव के मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक हेमचरण जांगड़े की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, हेमचरण जांगड़े को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि हेमचरण जांगड़े सिंघरा, थाना मालखरौदा के निवासी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। साथी कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

स्थानीय पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।छत्तीसगढ़ी संस्कृति के इस उभरते सितारे की असमय मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

  • Related Posts

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!