केलो नदी में नहाने गई 8 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम

Spread the love

रायगढ़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 जोगीडीपा में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 8 वर्षीय बालिका दीपा सारथी की केलो नदी में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दीपा अपने मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ सुबह करीब 11 बजे राजा महल के पीछे स्थित समलाई घाट पर नहाने गई थी। नहाते समय वह अचानक गहराई में चली गई और डूबने लगी। उसके साथ मौजूद बच्चों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कुछ ने नदी में कूदकर उसे खोजने का प्रयास किया, वहीं घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया। गोताखोरों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दीपा की मौत से पूरे जोगीडीपा इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वार्ड पार्षद अन्नू सारथी अस्पताल पहुंचीं और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!