ईडी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, भाजपा और ईडी के पुतले फूंके

Spread the love

भाजपा पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस बोली – हम डरने वाले नहीं

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के खिलाफ सोमवार को प्रदेशभर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। बलौदाबाजार में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गार्डन चौक पर ईडी और भाजपा का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विरोध की आवाज दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है।

भाजपा हमें डराना चाहती है, लेकिन हम झुकेंगे नहीं – कांग्रेस

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस नेताओं को ईडी के जरिए डराने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस दबाव में आने वाली पार्टी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बस्तर में लोहा निकालने की फैक्ट्री लगवाने जा रही है, जिसका विरोध करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कवासी लखमा को ईडी के जरिए जेल भेज दिया गया। वहीं, कांग्रेस सांसद दीपक बैज के घर की पुलिस रेकी कर रही है, जो यह दर्शाता है कि भाजपा बस्तर की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस का ऐलान – बस्तरवासियों के हित में लड़ाई जारी रहेगी

शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस बस्तरवासियों के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी और भाजपा के षड्यंत्रों से डरने वाली नहीं है। वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि जब भी कांग्रेस भाजपा के भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती है, भाजपा ईडी के सहारे डराने की कोशिश करती है। लेकिन कांग्रेस झुकेगी नहीं, बल्कि विरोध और तेज किया जाएगा।

तीन मार्च को रायपुर में विशाल प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं ने घोषणा की कि 3 मार्च को रायपुर में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का बड़ा झटका: तमनार में ‘कमेटी राज’ पर रोक, ग्राम पंचायत की सत्ता बहाल

Spread the love

Spread the love  बिलासपुर/रायगढ़: तमनार ब्लॉक को नगर पंचायत बनाने की सरकारी जल्दबाजी पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने तगड़ा झटका दिया है। माननीय न्यायालय ने तमनार में लोकतंत्र के ‘चुने…

किसानों ने शाखा प्रबंधक पर दुर्व्यवहार और अनियमितता के लगाए आरोप, जांच की मांग

Spread the love

Spread the loveबिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। बिलासपुर/सक्ती, 19 फरवरी 2026। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के जनपद क्षेत्र में पदस्थ एक शाखा प्रबंधक के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!