विजयपुर में सरकारी जमीन का विवाद: पटवारी और तहसीलदार की लापरवाही से बढ़ी समस्या

Spread the love

रायगढ़ । विजयपुर की सरकारी जमीन खसरा नंबर 4 में बड़े पैमाने पर अवैध बिक्री और नामांतरण का मामला सामने आया है। पहले 18 लोगों को आवंटित की गई जमीन अब 36 टुकड़ों में बंट गई है। इसके बावजूद कुछ पटवारी और तहसीलदार नियमों की अनदेखी करते हुए जमीनों का नामांतरण कराते रहे।

जानकारी के अनुसार, 12 टुकड़े अभी भी क्रेताओं के नाम पर दर्ज हैं। इनमें नोरवेट कुजूर, फिलोमिना कुजूर, अभिषेक सिंह, तुलसी राम, विलियम कुजूर, पॉलिमर कुजूर, सोहन, बृजमोहन, नारायण सिंह, मोहन सिंह, मोनिका, शोभनाथ, नीरा सिंह और भूकसाय जैसे लोगों के नाम शामिल हैं। यह संभावना भी जताई जा रही है कि जमीन गिरवी रखकर लोन लिया गया हो।

सरकार ने भूमिहीनों के लिए जमीन आवंटित की थी, लेकिन इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो सका। यह विक्रय 1987 से शुरू हुआ और 1990, 1995, 2000, 2002 तथा 2024 में भी जारी रहा। प्रशासन जांच रिपोर्ट के आधार पर अब कार्रवाई के विकल्पों पर मंथन कर रहा है। शासकीय पट्टे की जमीन अवैध रूप से बेचने पर उसे पुनः शासन के खाते में लेने का प्रावधान है।

  • Related Posts

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!