जिंदल स्टील रायगढ़ की बेटियों ने जीता गोल्ड अवॉर्ड, छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन

Spread the love


रायगढ़ । जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, रायगढ़ ने एक बार फिर उत्कृष्टता और गुणवत्ता के क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत की है। कंपनी की महिला कर्मचारियों की टीम ने 16वें चैप्टर कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (CCQC) में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अवॉर्ड हासिल किया।

यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि यह जिंदल स्टील, रायगढ़ की पहली पूर्ण महिला टीम है जिसने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और नवाचार से सभी को प्रभावित किया। अनेक टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा के बावजूद, रायगढ़ की महिला टीम ने अपनी गुणवत्ता, प्रस्तुति और टीम भावना के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कंपनी ने इस सफलता को महिला सशक्तिकरण और गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। जिंदल स्टील, रायगढ़ के कार्यकारी निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा —

> “हमारी महिला टीम की यह उपलब्धि जिंदल स्टील परिवार के लिए गर्व का विषय है। यह उनकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्टता का नतीजा है, जो आने वाले समय में अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा बनेगी।”

गौरतलब है कि जिंदल स्टील, रायगढ़ की टीमें इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। लेकिन यह पहला अवसर है जब पूर्ण महिला टीम ने इस स्तर पर भाग लेकर गोल्ड अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा है।

  • Related Posts

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच की मांग  

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर (छत्तीसगढ़) विशेष रिपोर्ट।     सरगुजा संभाग और अंबिकापुर क्षेत्र में पत्रकारों तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर लगातार बढ़ रहे दबाव, चरित्र-हनन, धमकी और फर्जी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!