सरगुजा के ग्राम करजी में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन, 200 से अधिक लोगों की रही सहभागिता

Spread the love

सुमर दास की कलम से…..✍🏻


सरगुजा । रविवार, 18 जनवरी 2026 को सरगुजा जिले के ग्राम करजी में स्थित राम मंदिर परिसर के समीप भव्य हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आसपास के अनेक ग्रामों से बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई।

सम्मेलन का आयोजन ईश्वरनाथ सूर्यवंशी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम के उप पुरोहित श्री महेश पांडे जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नारी शक्ति के प्रतिनिधि के रूप में उर्मिला कुशवाहा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए हिंदुत्व, संस्कृति और सामाजिक एकता पर अपने विचार रखे।

मुख्य वक्ता श्री विवेक सिंह ने अपने संबोधन में “पंच परिवर्तन” विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया। वक्ताओं के विचारों और आशीर्वचनों को सुनकर उपस्थित जनसमूह प्रफुल्लित नजर आया।

कार्यक्रम में कृष्णा मुरारी कुशवाहा, विजय प्रधान सहित कई गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सम्मेलन का समापन भारत माता की आरती एवं सामूहिक स्वल्पाहार के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।

  • Related Posts

    जन्मदिन पर अमर अग्रवाल से मिले झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र…

    शिक्षा को विकास की पहली सीढ़ी मानते हैं ग्राम पंचायत गोर के सरपंच, बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर संकल्पित

    Spread the love

    Spread the love    जांजगीर-चांपा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     पंचायत की कमान संभालने के पीछे स्पष्ट उद्देश्य—गांव में शिक्षा का स्तर बढ़ाना और बच्चों को विकास की मुख्यधारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!