सरगुजा में ऑपरेशन सिंदूर के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा अंबिकापुर

Spread the love

देविगंज रोड से घड़ी चौक तक तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा नेताओं की मौजूदगी में शांतिपूर्ण आयोजन


सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आज ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत लेबर चौक से हुई, जो महामाया चौक, संगम चौक, देविगंज रोड होते हुए घड़ी चौक में जाकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का उत्साह और जयघोष गूंजता रहा।

इस आयोजन में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा पूरी तरह से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे आयोजन बिना किसी विघ्न के संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और हर गली, हर नुक्कड़ देशभक्ति से सराबोर नजर आया।

 

Related Posts

तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

Spread the love

Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

“रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

Spread the love

Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!