तेज रफ्तार ऑडी कार रिंग रोड-2 पर हादसे का शिकार, इंजन फटने से मचा हड़कंप

Spread the love

रायपुर । राजधानी रायपुर के रिंग रोड नंबर-दो पर बीती रात एक तेज रफ्तार ऑडी कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना राजेंद्र नगर के पास ओवरब्रिज पर हुई, जहां तेज गति में चल रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का इंजन फट गया और आगे का पूरा बोनट चपट हो गया।

हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कमर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार कार का नंबर सीजी 04 क्यूं 4411 बताया जा रहा है।

दुर्घटना के बाद सड़क पर कार का इंजन ऑयल और अन्य तरल पदार्थ फैल गया, जिससे सड़क बेहद फिसलन भरी हो गई। इस कारण वहां से गुजर रहे कुछ दोपहिया वाहन सवार और राहगीर भी फिसलकर गिर पड़े। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर सड़क की सफाई कराई गई, ताकि यातायात को सुचारु किया जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

    मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर 5 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!