मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हुआ व्यक्ति, आरोपी चालक पर मामला दर्ज

Spread the love

महासमुंद ।

महासमुंद के कचहरी चौक के पास एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई जब नरेन्द्र दूबे अपनी पुत्री के दस्तावेजों की फोटोकॉपी करवाकर स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, नरेन्द्र दूबे देव कम्युटर से फोटोकॉपी करवा कर शाम करीब 7 बजे लौट रहे थे। इसी दौरान कचहरी चौक के पास तेज गति और लापरवाहीपूर्वक चल रही एक मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 QD 5428) ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में श्री दूबे के पैर में चोट आई है। दुर्घटना को प्रत्यक्षदर्शी सत्यनारायण तिवारी, सुशील चंद्राकर और किशोर कुमार शुक्ला ने देखा।

किशोर कुमार शुक्ला, जो रूपाली कम्युनिकेशन के संचालक हैं, ने पुलिस को घटना की सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 184-MOT, 125(ए)-BNS एवं 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रारंभ कर दी है।

स्थानीय लोगों ने चौक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Posts

पत्थलगांव स्पेशल: ‘अन्नपूर्णा’ में खाद का तड़का, अधिकारियों की बल्ले-बल्ले और किसान का ‘ऑनलाइन’ कटा चालान!

Spread the love

Spread the love    जशपुर/पत्थलगांव। विशेष रिपोर्ट।       छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का गृह ज़िला जशपुर इन दिनों विकास की ऐसी ‘उर्वरक’ बयार महसूस कर…

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!