नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी विस्फोट से एक ग्रामीण गंभीर

Spread the love

बीजापुर । जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र अंर्तगत सिराकोंटा-दंपाया के मध्य स्थित जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से आज बुधवार को एक ग्रामीण विशाल गोटे उम्र 32 वर्ष निवासी पेगड़ापल्ली गंभीर रूप से घायल हो गया है, उसके पैर के चिथड़े उड़ गए हैं, जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार जारी है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है।

बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस से मिली पजानकारी के अनुसार ग्राम पेगड़ापल्ली निवासी ग्रामीण विशाल गोटे सिराकोंटा-दंपाया के जंगल से फुटू (प्रकृतिक मशरूम) निकालने के लिए गया था।

लेकिन उस इलाके में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए पहले से ही प्रेशर आईईडी प्लांट कर रखी हुई थी। इस दौरान ग्रामीण का पैर प्रेशर आईईडी पर आ गया, जिससे जोर का धमाका हुआ। प्रेशर आईईडी के विसफोट में ग्रामीण के पैर के चिथड़े उड़ गए।

जिस समय धमाका हुआ उस समय गांव के कुछ और ग्रामीण भी वहां मौजूद थे। जो धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने घायल को पहले मद्देड़ अस्पताल लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल और यहां से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

Spread the love

Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

Spread the love

Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!