Aaj Ka Rashifal 23 March: वरीयान योग का 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

Spread the love

मेष राशि
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सुबह बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि
अपनों से ही तनाव मिलेगा। गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। सूर्य को जल दें।

कर्क राशि
मौसम के रोग से सावधान रहें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। धन में वृद्धि हो सकती है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

सिंह राशि
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।

कन्या राशि
व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गोवंश का उपचार करा दें और सूर्य को जल दें।

तुला राशि
रिश्ते में निकटता आएगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। सफेद वस्त्र का दान करें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भौतिकता के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

धनु राशि
चली आ रही समस्या से मुक्ति मिलेगी। मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। किसी घायल गोवंश का उपचार करा दें और गाय को खाना खिला दें।

मकर राशि
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी। विरोधी परास्त होंगे। लंबी यात्रा के योग हैं। सुबह सूर्य को जल दें व शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की वजह से व्यथित रहेंगे। लंबी यात्रा के योग है। सूर्य को जल दें तथा घायल गोवंश का उपचार करा दें।

मीन राशि
महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: आज परिवर्तनी एकादशी पर बन रहा रवि योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love  Aaj Ka Rashifal 22 September2026     मेष राशिफल   आपकी राशि के प्रेम और रचनात्मकता के भाव में केतु अपने ही घर में बैठे हैं, दिल…

Aaj Ka Rashifal 21 September 2026: दशमी तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का महासंयोग, जाने अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love    Aaj Ka Rashifal 21 September 2026       मेष राशिफल   आज का दिन उपलब्धियों और अच्छी खबरों से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!