Aaj Ka Rashifal 26 March 2025: आज के राशिफल से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन बुधवार?

Spread the love

मेष राशि

स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों में तनाव रह सकता है, किसी मित्र से धोखा मिलने की संभावना है। नौकरी में परिवर्तन संभव है।

उपाय: सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

किया गया परिश्रम सार्थक होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी और व्यापार में वृद्धि के संकेत हैं।

उपाय: सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दें।

मिथुन राशि

रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आध्यात्मिक उन्नति होगी। सम्मान और उपहार मिलने की संभावना है। शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं।

उपाय: सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

सिर में चोट लगने का भय है। संतान के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का विषय न बनाएं और बातचीत में संयम बरतें।

उपाय: चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और गरीबों को आटा, चावल या चीनी दान करें।

सिंह राशि

वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजनाएं सफल होंगी। वाणी का प्रभाव आपके कार्यों को पूरा करेगा। उपहार मिलने के योग हैं।

उपाय: सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार का साथ मिलेगा।

उपाय: सुबह गाय को भोजन कराएं और घायल गोवंश का उपचार कराएं।

तुला राशि

यात्रा के योग बन सकते हैं। रिश्तों में निकटता आएगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

उपाय: सुबह छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन कराएं।

वृश्चिक राशि

गलत निर्णय कष्टदायक हो सकता है। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। दिनभर भागदौड़ बनी रह सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।

उपाय: सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़-चना या केला खिलाएं।

धनु राशि

विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन आप किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

उपाय: चार रोटी बनाकर गाय को गुड़ के साथ खिलाएं और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सत्ता पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी और सामाजिक सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी मित्र के सहयोग से व्यापार में उन्नति होगी।

उपाय: सुबह कुत्ते को भोजन कराएं और घायल कुत्ते का उपचार करें।

कुंभ राशि

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और लोग आपकी सराहना करेंगे।

उपाय: सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाएं।

मीन राशि

बुद्धि से किए गए कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं और व्यापार में विस्तार संभव है।

उपाय: सुबह गाय को भोजन कराएं और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: आज परिवर्तनी एकादशी पर बन रहा रवि योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love  Aaj Ka Rashifal 22 September2026     मेष राशिफल   आपकी राशि के प्रेम और रचनात्मकता के भाव में केतु अपने ही घर में बैठे हैं, दिल…

Aaj Ka Rashifal 21 September 2026: दशमी तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का महासंयोग, जाने अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love    Aaj Ka Rashifal 21 September 2026       मेष राशिफल   आज का दिन उपलब्धियों और अच्छी खबरों से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!