Aaj Ka Rashifal: 28 मार्च को 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Spread the love

मेष राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। पड़ोसी से मतभेद हो सकता है। घर में तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आज सुबह आप शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।

वृषभ राशि

व्यावसायिक मामलों में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

आर्थिक सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी।रिश्तो में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सम्मान में वृद्धि होगी। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गोवंश का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

अनचाही यात्रा हो सकती है। मन किसी अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और उत्साहवर्धक होगी। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

विरोधी सक्रिय होंगे । उपहार या सम्मान में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक मामलों में संयम रखें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कुत्तों को भोजन करा दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चना दे सकते हैं।

कन्या राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक व्यस्तता रहेगी।नौकरी में अफसर का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। सुबह गाय को चारा खिलाएं व कुत्ते को रोटी दें।

तुला राशि

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी, परंतु सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। किसी गरीब को आटा या चावल दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

विरोधी सक्रिय रहेंगे। मन अशांत रहेगा। देशाटन की स्थिति सुखद होगी।बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा । सुबह बंदरों को केला और गुड़-चना खिला देंगे तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

धनु राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। सुबह माता-पिता के आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर जाये। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी घायल गोवंश का उपचार करें।

मकर राशि

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें।। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

कुंभ राशि

आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। आज शाम शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

मीन राशि

जीविका में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। स्वास्थ्य और संतान के कारण चिंतित रहेंगे। गाय को 4 रोटी में हल्दी लगाकर दें। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी दें तो दिन अच्छा रहेगा।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: आज परिवर्तनी एकादशी पर बन रहा रवि योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love  Aaj Ka Rashifal 22 September2026     मेष राशिफल   आपकी राशि के प्रेम और रचनात्मकता के भाव में केतु अपने ही घर में बैठे हैं, दिल…

Aaj Ka Rashifal 21 September 2026: दशमी तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का महासंयोग, जाने अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love    Aaj Ka Rashifal 21 September 2026       मेष राशिफल   आज का दिन उपलब्धियों और अच्छी खबरों से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!