Aaj Ka Rashifal: 24 मई को कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Spread the love

मेष राशि

शनिवार को मेष राशि के जातकों को हर काम में भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। इसके अलावा मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। हालांकि रिश्तेदार या किसी सहयोगी के कारण तनाव का सामना करना पड़ेगा। युवाओं के शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे और पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

उपाय- सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आज व्यावसायिक योजनाएं और पारिवारिक दायित्व के प्रयास फलीभूत होंगे। इसके अलावा विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

  • उपाय- सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन कराएं। इसके अलावा शुक्र के बीज मंत्र का जाप करना भी अच्छा रहेगा।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों को आज शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में बदलाव के योग हैं। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। युवाओं को गुरु का सहयोग प्राप्त होगा और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

    • उपाय- सुबह गाय को हरा चारा या भोजन कराएं। साथ ही बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

    कर्क राशि

    विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज आर्थिक हानि के योग हैं। इसके अलावा भाई-बहन से मतभेद और किसी मित्र व रिश्तेदार के कारण परेशानी होगी।

    • उपाय- चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। कारोबार में बदलाव हो सकता है। लेकिन रिश्तेदार या पड़ोसी के कारण तनाव का सामना करना पड़ेगा। शादीशुदा जातकों को कठिन परिस्थिति में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

    • उपाय- सुबह-सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को रोटी में गुड़ लगाकर खिलाएं।

    कन्या राशि

    शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। साथ ही जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

    • उपाय- बुध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गोवंश का उपचार करवाएं।

      तुला राशि

      बुद्धि से किए गए कार्य संपन्न होंगे और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शनिवार को तुला राशि के जातकों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

      • उपाय- शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब को आटा व चावल का दान दें।

      वृश्चिक राशि

      वृश्चिक राशि के जातकों के रिश्तों में निकटता आएगी और अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। आज आपको किसी धार्मिक सम्मेलन का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है। यदि आज आपकी किसी से लड़ाई होती है तो मुद्दों को सुलझाने के लिए धैर्य से काम लें।

      • उपाय- सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़, चना व केला खिलाएं।

      धनु राशि

      शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। धनु राशिवालों को शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। इसके अलावा रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। खुद कार चलाकर कहीं जा रहे हैं तो स्पीड कम रखें।

      • उपाय- बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाएं।

      मकर राशि

      कार्यक्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे और जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मकर राशि के जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा पारिवारिक दायित्व की भी पूर्ति होगी।

      • उपाय- सुबह कुत्ते को भोजन कराएं और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

      कुंभ राशि

      पारिवारिक जीवन में सुख व खुशियों का तालमेल रहेगा। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा और आर्थिक मामलों को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास सार्थक होंगे।

      • उपाय- शनि देव की पूजा करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जलाएं।

      मीन राशि

      मीन राशिवालों को व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। लेकिन संतान या शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। इसलिए व्यर्थ में क्रोध करने से बचें। उम्मीद है कि मीन राशि के जातकों को पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी और आज वो सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

      • उपाय- गोवंश की सेवा करें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 19 June 2026:आज बन रहा ‘हर्ष योग’ और चंद्र-केतु का महासंयोग, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love    Aaj Ka Rashifal 19 June 2026         मेष राशिफल   आज का दिन आपके लिए खुशियों और शुभ संकेतों से भरा रहने वाला…

Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: आज प्रद्युम्न चतुर्थी पर बन रहा गुरु पुष्य योग, जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

Spread the love    Aaj Ka Rashifal 18 June 2026         मेष राशिफल   आज का दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रह सकता है, मानो एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!