अभनपुर: जहरीले पानी से 25 मवेशियों की मौत, फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप

Spread the love

रायपुर ज़िले के अभनपुर क्षेत्र में मवेशियों की रहस्यमय मौत ने हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के अनुसार, अभनपुर नगर पालिका क्षेत्र के बड़े उरला स्थित खुशबू नगर में बीते तीन से चार दिनों के भीतर लगभग 25 मवेशियों की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह मौतें नवभारत फ्यूज नामक फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त गंदे पानी के सेवन से हुई हैं।

वार्ड क्रमांक 13 की लोकनिर्माण निर्माण सभापति एवं पार्षद सुशीला हरबंश ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अभनपुर एसडीएम और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में कहा गया है कि फैक्ट्री से निकलने वाला जहरीला पानी पास के क्षेत्रों में फैल रहा है, जिससे मवेशी प्रभावित हो रहे हैं।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा चरागाह भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे प्रशासन की मदद से खाली कराया गया है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा, उपाध्यक्ष बलविंदर गांधी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घटनास्थल की पुष्टि की। इसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए समस्त दस्तावेजों के साथ नगर पालिका कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

अभनपुर एसडीएम रवि सिंह ने बताया कि कुछ मवेशियों की मौत से जुड़ी फोटो और वीडियो प्राप्त हुई हैं। मामले की जांच के लिए तहसीलदार को भेजा जाएगा, साथ ही पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मौत का कारण केमिकल युक्त पानी है या कोई अन्य वजह।


  • Related Posts

    हत्याकांड: हेड कांस्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या में कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक्टूबर को सजा का ऐलान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/सूरजपुर। विशेष रिपोर्ट।     छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और उनकी…

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!