छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश के आसार

Spread the love

मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात को लेकर जारी की चेतावनी

रायपुर, 7 अगस्त 2025 —
राज्य में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग, रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 से 9 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
बुधवार को प्रदेश के कई शहरों में तापमान में भारी अंतर देखा गया। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 5.6 और 2.3 डिग्री अधिक है।

कई जिलों में हुई बारिश
बीते 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। जगदलपुर में 44 मिमी, पेंड्रारोड में 40 मिमी, राजनांदगांव में 50 मिमी बारिश हुई, वहीं ओरछा, दुर्ग, कोंटा सहित अन्य क्षेत्रों में भी रुक-रुक कर वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए बिजली चमकने, तेज गर्जना और बौछारों की चेतावनी दी है।

रायपुर का मौसम पूर्वानुमान
राजधानी रायपुर में 7 अगस्त को आसमान आंशिक रूप से मेघाच्छादित रहेगा और एक-दो बार गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

न्यायधानी बिलासपुर में गर्मी का कहर
बिलासपुर में बीते कुछ दिनों से गर्मी ने लोगों की दिनचर्या पर असर डाला है। दो अगस्त को तापमान सामान्य से नीचे था, लेकिन उसके बाद से सूरज ने तीखी तपिश के साथ लोगों को बेहाल कर दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। तेज धूप और उमस ने लोगों को सावन की ठंडक का एहसास तक नहीं होने दिया।

  • Related Posts

    हत्याकांड: हेड कांस्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या में कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक्टूबर को सजा का ऐलान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/सूरजपुर। विशेष रिपोर्ट।     छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और उनकी…

    राज्यस्तरीय फुटबॉल में चमके ग्राम खरवत के निलेश कुमार प्रजापति, अंडर-14 में चयन से क्षेत्र में खुशी

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।   छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भी दिखा चुके हैं शानदार खेल कौशल, 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग में बांटी खेल में हासिल किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!