छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक सर्जरी, 15 निरीक्षकों के हुए तबादले

Spread the love

DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा एक साथ 15 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। यह तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार, रायपुर के पुरानी बस्ती थाने में पदस्थ थाना प्रभारी का तबादला कबीरधाम जिले में किया गया है। वहीं, सुकमा में आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए इंस्पेक्टर सोनल ग्वाला को सुकमा से स्थानांतरित कर बेमेतरा भेजा गया है।

इन तबादलों को लेकर पुलिस मुख्यालय से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और सभी अधिकारियों को शीघ्र पदभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह तबादला आदेश संगठनात्मक संतुलन और प्रशासनिक दक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!