समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच छत्तीसगढ़ में अवैध धान कारोबार पर सख्त कार्रवाई, राज्यभर में सघन अभियान जारी

Spread the love

छत्तीसगढ़ में इन दिनों समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की जा रही है। साथ ही धान के अवैध परिवहन, भंडारण, विक्रय और मिलिंग में अनियमितताओं के खिलाफ राज्यभर में सघन अभियान भी चलाया जा रहा है।

खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा है कि धान खरीदी की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिचौलियों, फर्जी टोकन, मिलावट, अंतर्राज्यीय अवैध परिवहन और कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

मुंगेली जिले में धान खरीदी में आठ करोड़ रूपये से अधिक का फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है। इस मामले में राईस मिलर संचालक और समिति प्रबंधक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चार अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर वास्तविक क्षमता से कई गुना अधिक ओव्हरलोडिंग कर धान का अवैध परिवहन किया। प्रारंभिक जांच में 11 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी और परिवहन में अनियमितता के प्रमाण मिले हैं। राज्य सरकार ने धान खरीदी में लापरवाही बरतने के आरोप में मुंगेली जिले के खाद्य अधिकारी हुलेश डडसेना को निलंबित कर दिया है।

  • Related Posts

    7 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली; मांगें नहीं मानी गईं तो दिवाली बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग संवर्ग में लंबित मांगों को लेकर नाराजगी एक बार फिर…

    बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पर प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम का भव्य स्वागत, कृष्णा प्रजापति रहे मौजूद

    Spread the love

    Spread the love    कोरिया/बैकुंठपुर। विशेष रिपोर्ट।       कोरिया। कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविचार नेताम जी के बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!