वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर बालको नगर में आयोजित हुआ जागरूकता विधिक शिविर

Spread the love

कोरबा 17 जून 2025
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार की रोकथाम और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से 15/06/2025 को  बालको नगर के अनुभवन परिसर में एक विशेष कार्यक्रम “WEAAD” (World Elder Abuse Awareness Day) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव माननीय सुश्री डिंपल भेड़िया के नेतृत्व में किया गया l

विधिक शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सचिव सुश्री डिंपल भेड़िया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन एम. डी. माखीजा उपस्थित रहे। साथ ही हेल्प एज इंडिया रायपुर के डिजिटल प्रोग्राम फॉर एल्डरली के प्रोजेक्ट मैनेजर भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, हेल्प एज इंडिया और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

विधिक शिविर का संचालन पीएलवी श्री पी. एल. सोनी ने किया, जबकि सहयोगी पीएलवी भीमराव का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता पर एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें विधिक सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 14567 की जानकारी दी गई।

विधिक शिविर में 50 पुरुष और 30 महिलाएं वरिष्ठ नागरिकों के रूप में शामिल हुए। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने वरिष्ठ जनों के खिलाफ होने वाले दुर्व्यवहार, उपेक्षा व हिंसा के मामलों के प्रति सतर्क रहने और उन्हें नज़रअंदाज न करने का संदेश दिया।
विधिक शिविर के अंत में सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार को सहन नहीं करेंगे और इसके खिलाफ आवाज़ उठाएंगे।

यह विधिक शिविर न केवल वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में सफल रहा, बल्कि समाज को भी उनकी गरिमा और सम्मान बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

 

Related Posts

नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!