Baba Ghasi Das Jayanti : तखतपुर में बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

Spread the love

स्वराज जयसवाल की कलम से…..

तखतपुर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया
तखतपुर। आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कपसिया कला में परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह थे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष कौशिक जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर, जिला पंचायत सदस्य भारती माली, भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ के जिलाध्यक्ष बिहारी सिंह टोडर, ग्राम के सरपंच अमिता कौशिक, जनपद सदस्य गीता यादव सहित कई स्थानीय और क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

परंपरागत पूजा-अर्चना और विकास योजनाओं की घोषणा
मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने बाबा गुरु घासीदास जी की छायाचित्र माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलीत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर धर्मजीत सिंह ने सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए और सतनाम प्रांगण के सीसीकरण के लिए 2 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण किया और अन्य दो स्थानों पर सीसी रोड के लिए भूमि पूजन किया।

समारोह में सभी अतिथियों के संदेश
मुख्य अतिथि धर्मजीत सिंह, संतोष कौशिक, चुरावन मंगेशकर, भारती माली, बिहारी सिंह टोडर, अमिता कौशिक और अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोगों को सामाजिक एकता और धार्मिक योगदान की प्रेरणा दी।

स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी
इस अवसर पर किशोर लहरे, राजकुमार बंजारे, कोमल टोडर, उजय कौशिक, जनक बंजारे, जीत लाल लहरे, लेवन अनंत, गंगा श्री बंजारे, तुलाराम बक्शी, राजेंद्र अनंत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!