Balaghat Crime News: दोस्ती में दगा… पत्नी से प्रेम संबंध और खौफनाक साजिश, एक झटके में उजड़ गए दो परिवार, मामला जानकर चकरा जाएगा आपका भी माथा

Spread the love

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसने दोस्ती,भरोसा और विश्वास तीनों को एक संदिग्ध प्रेम संबंध ने कुचलकर रख दिया। दरअसल 26 नवंबर से लापता महेश सोनवाने की लाश बूढ़ी आमा तालाब में मिली और उसी के दोस्त कमलेश ने उसकी तालाब में धकेल कर हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी और अब मामले का खुलासा हो गया है।

बूढ़ी क्षेत्र में मिला था शव

Balaghat Crime News: बालाघाट का वार्ड क्रमांक 1 बूढ़ी क्षेत्र यह वही जगह है जहां सुबह आमा तालाब में एक तैरती हुई लाश ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। शव की पहचान 43 वर्षीय महेश सोनवाने के रूप में हुई जो 26 नवंबर से घर से लापता था। महेश पेशे से मिस्त्री था और आखिरी बार उसे उसके दोस्त कमलेश कोहरे के साथ देखा गया था। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराते ही कमलेश पर गहरा संदेह जताया और इसी संदेह ने केस की दिशा बदल दी। पुलिस ने कमलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर सामने आया चौंकाने वाला खुलासा।

कैसे हुई वारदात?

Balaghat Crime News: कमलेश ने खुद बताया कि, शराब पिलाने के बाद उसने महेश को तालाब में धक्का दे दिया। बताया जा रहा है कि, आरोपी का मृतक की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था। इस संबंध में पुलिस को एक मोबाइल ऑडियो मिला है जिससे स्पष्ट हो रहा है कि, यह हत्या प्रेम संबंधों की वजह से की गई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक महेश सोनवाने की पत्नी सरिता को भी आरोपी बनाया है।

 

  • Related Posts

    मंदिरों को बनाया निशाना, कटर मशीन से काटते थे ताले; जांजगीर-चांपा में शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       जांजगीर-चांपा। जिले के अलग-अलग मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का जांजगीर-चांपा पुलिस ने पर्दाफाश…

    मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!