बालोद : सास के तानों से तंग आकर बहू ने की बेरहमी से हत्या, हंसिए से वार कर उतारा मौत के घाट

Spread the love

बालोद, छत्तीसगढ़। जिले के बघमरा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आपसी पारिवारिक कलह ने एक महिला की जान ले ली। बताया जा रहा है कि बांझपन को लेकर लगातार ताने सुन रही बहू ने आखिरकार गुस्से में आकर अपनी सास की हत्या कर दी।

घटना सोमवार दोपहर की है। गांव की महिला गीता देवांगन (55) को उसकी बहू खिलेश्वरी देवांगन (32) ने घर में रखे हंसिए से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, वारदात के वक्त घर में सास और बहू ही मौजूद थीं। ससुर सोनू देवांगन देवरी स्थित अपनी बेटी के घर गए थे और बेटा टिकेंद्र देवांगन विशाखापट्टनम में अपने जन्मदिन के सिलसिले में गया हुआ था।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विवाह के आठ साल बाद भी संतान न होने से सास गीता, बहू खिलेश्वरी को अक्सर ‘बांझ’ कहकर ताना मारा करती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे, यहां तक कि मामला सामाजिक बैठक तक भी पहुंचा था।

10 जून की दोपहर एक बार फिर कहासुनी हुई और गीता देवांगन द्वारा अपमानजनक शब्द कहने पर बहू ने आपा खो दिया। गुस्से में उसने रसोई में रखा हंसिया उठाया और सास पर हमला कर दिया। खून से लथपथ हालत में गीता की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद घबराई बहू ने पड़ोसियों के घर जाकर बताया कि उसकी सास ने खुद पर हंसिए से हमला कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने बहू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी खिलेश्वरी देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

गांव में पसरा सन्नाटा
घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग इस पारिवारिक विवाद के दुखद अंत से स्तब्ध हैं और मानवीय रिश्तों में बढ़ती कटुता को लेकर चिंता जता रहे हैं।

Related Posts

नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!