भाटापारा : 1.71 करोड़ की धोखाधड़ी, पोहा मिल समिति के 22 मिल मालिकों से ब्रोकरों ने की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

भाटापारा। छत्तीसगढ़ के भाटापारा में पोहा मिल कल्याण समिति से जुड़े 22 पोहा मिल मालिकों के साथ करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। समिति के सदस्यों का आरोप है कि ब्रोकर प्रीतम मंधानी और यश बलानी ने 429 टन पोहा की बिक्री कर करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपये का गबन कर लिया। इस मामले में भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

व्यापारियों से वसूली, मिल मालिकों को नहीं दिया भुगतान

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों ने विभिन्न पोहा मिलों से माल उठाकर अलग-अलग तिथियों में व्यापारियों को बेचा। नियमानुसार, उन्हें बिक्री की राशि में से अपना कमीशन काटकर बाकी रकम संबंधित मिल मालिकों को लौटानी थी। लेकिन ब्रोकरों ने यह रकम गबन कर ली और मिल मालिकों को लगातार टालते रहे।

बार-बार मांग के बाद भी नहीं चुकाया भुगतान

पीड़ित मिल मालिकों ने कई बार बकाया भुगतान की मांग की, मगर ब्रोकरों ने न तो रकम लौटाई और न ही कोई ठोस जवाब दिया। आखिरकार, पोहा व्यापारी कल्याण समिति ने भाटापारा ग्रामीण थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

शेयर बाजार में उड़ाए करोड़ों रुपये

पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने मिल मालिकों की रकम शेयर बाजार में निवेश कर दी थी। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं ठगी की रकम किसी और चैनल में तो नहीं लगाई गई।

इस घटना के सामने आने के बाद भाटापारा के व्यावसायिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। व्यापारी वर्ग में भी इस धोखाधड़ी को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में आरोपियों की संपत्ति की जांच और ठगी की रकम की वसूली की दिशा में काम कर रही है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!