भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर : नए साल पर विकास की बड़ी सौगात, 146 करोड़ की परियोजना का भूमिपूजन, डिप्टी CM ने संभाली कमान

Spread the love
कबीरधाम में एक जनवरी को भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का भूमिपूजन होगा। 146 करोड़ की परियोजना से पर्यटन सुविधाओं का विकास होगा। केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसको लेकर स्थानीय कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भोरमदेव मंदिर परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

एक जनवरी को छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास को नई दिशा देने वाले भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का भूमिपूजन होने जा रहा है। लगभग 146 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना का भूमिपूजन केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को स्थानीय कवर्धा विधायक एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव मंदिर परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य मंच और बैठक व्यवस्था, जनसमुदाय की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल सहित आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। भोरमदेव मंदिर परिसर अपनी प्राचीन स्थापत्य कला और धार्मिक आस्था के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटन कॉरिडोर के निर्माण से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।

भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर के अंतर्गत सड़क, पार्किंग, व्यू प्वाइंट, पर्यटक सुविधा केंद्र, सौंदर्यीकरण और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार तथा स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह भूमिपूजन न केवल नए साल की शुरुआत को खास बनाएगा, बल्कि छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर एक नई उपलब्धि के रूप में दर्ज होगा।

  • Related Posts

    तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों का तूफान

    Spread the love

    Spread the love    अध्यक्ष पति पर अवैध निर्माण, आवास योजना में वसूली और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप, शहर में बढ़ा आक्रोश तिल्दा नेवरा। तिल्दा नेवरा नगर पालिका एक…

    “रेंगले की नई सरपंच पुण्या एक्का का बड़ा ऐलान: हर घर तक आवास, सड़क, राशन और बिजली पहुंचाना प्राथमिकता”

    Spread the love

    Spread the love    जशपुर /बगीचा   “प्रधानमंत्री आवास से छूटे हितग्राहियों को मिलेगा हक, गांव में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा”     जशपुर जिले के जनपद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!