वन विभाग में तबादलों की बड़ी सूची जारी: कटघोरा वनमंडल के कई अधिकारी प्रभावित

Spread the love

कोरबा/कटघोरा। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 31 जुलाई 2025 को जारी आदेश के तहत राज्यभर में वन अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। इस आदेश के तहत कुल 41 सहायक वन संरक्षक एवं 67 वन क्षेत्रपालों का स्थानांतरण किया गया है। कटघोरा वनमंडल में भी तबादला नीति का असर देखने को मिला है, जहां कई प्रमुख अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

पाली उपवनमंडल में पदस्थ उपवनमंडलाधिकारी चंद्रकांत टिकरिहा को प्रतिनियुक्ति पर वन विकास निगम भेजा गया है। उनकी जगह अब रायपुर के अनुसंधान एवं विस्तार शाखा में कार्यरत सहायक वन संरक्षक हितेश कुमार ठाकुर पाली उपवनमंडल की कमान संभालेंगे।

इसी तरह पसान रेंज के रेंजर रामनिवास दहायत का स्थानांतरण सरगुजा वनमंडल के लखनपुर परिक्षेत्र में किया गया है। उनकी जगह पर अब कवर्धा वनमंडल के तरेगांव परिक्षेत्र में कार्यरत रेंजर मनीष सिंह की पदस्थापना हुई है।

पाली रेंज के रेंजर संजय लकड़ा का तबादला रायगढ़ वनमंडल के रायगढ़ परिक्षेत्र में किया गया है, जबकि उनके स्थान पर मरवाही वनमंडल के गौरेला परिक्षेत्राधिकारी योगेश्वर प्रसाद बंजारे को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादला सूची में शामिल सभी अधिकारियों को शीघ्र ही अपने नवीन कार्यस्थल पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह स्थानांतरण शासन की नई तबादला नीति के तहत प्रशासनिक सुदृढ़ता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

  • Related Posts

    शिक्षा के साथ संस्कार की अलख: इंडियन पब्लिक स्कूल में भक्तिमय माहौल में बप्पा को दी भावभीनी विदाई

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पाली। विशेष रिपोर्ट।     विद्यार्थियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ लगाए ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, ज्ञान-बुद्धि के दाता से विद्यालय एवं विद्यार्थियों की सुख-समृद्धि की कामना…

    30 लाख की उधारी और ब्याज विवाद में शिक्षक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/आरंग। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/आरंग। आरंग थाना क्षेत्र में शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!