रायपुर से बड़ी खबर : गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने की मांग पर गौ सेवक आदेश सोनी ने दी अपनी उंगली की आहुति

Spread the love

स्वराज जायसवाल ✍️

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में परम गौ भक्त एवं गौ सेवक आदेश सोनी ने आज ऐसा कदम उठाया, जिसने सभी को चौंका दिया।

आदेश सोनी लंबे समय से राज्य सरकार से यह मांग कर रहे थे कि गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया जाए। उनका कहना है कि—

  • सड़कों पर प्रतिदिन दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में गौ माता की अकाल मृत्यु हो रही है।
  • सरकारी गौठानों में रखी गई गौ माता भूखी-प्यासी दम तोड़ रही हैं।

सरकार से बार-बार निवेदन के बावजूद मांग पूरी न होने पर, अपने पूर्व घोषित संकल्प के अनुसार आदेश सोनी ने आज अपनी उंगली काटकर अलग कर दी

यह कदम न सिर्फ पूरे रायपुर, बल्कि प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया है। आदेश सोनी के समर्थक इसे “गौ माता के सम्मान के लिए दिया गया बलिदान” बता रहे हैं, वहीं आमजन सरकार से इस मामले में गंभीर निर्णय की उम्मीद जता रहे हैं।


Related Posts

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान

Spread the love

Spread the love    निःशुल्क विधिक सहायता से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कानूनी जागरूकता तक, जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र   लखनऊ/नई दिल्ली |…

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!