रायपुर, 21 सितंबर 2025/ राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मोवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरी ओवर ब्रिज के नीचे की है। बताया जा रहा है कि युवक रेलवे ट्रैक पर था, तभी वहां से ट्रेन गुजरी और उसकी चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की भयावहता इतनी थी कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या फिर हादसे का।








