बड़ी खबर | बिलासपुर में अपराधियों पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 90 संदिग्ध हिरासत में, 12 जेल, हथियार भी बरामद

Spread the love

 

बिलासपुर स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

बिलासपुर। जिला में अपराध और गुंडागर्दी पर नकेल कसने के लिए बिलासपुर पुलिस ने रविवार सुबह शहर के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक सघन अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 90 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनका सत्यापन किया। जांच के बाद 76 आदतन गुंडा-बदमाशों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, ताकि भविष्य में वे किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल न हो सकें।

कार्रवाई के दौरान 12 आरोपियों को धारा 170 के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं दो आरोपियों के कब्जे से अवैध धारदार हथियार बरामद होने पर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, चाकूबाजी, गुंडागर्दी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

 

बिलासपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 संदिग्धों को हिरासत में लिया। 76 आदतन गुंडा-बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, 12 आरोपियों को जेल भेजा गया और 2 आरोपियों से अवैध धारदार हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

 

  • Related Posts

    बिलासपुर जिला देसहा यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों का गठन — एकता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर जोर

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।       बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तोरवा स्थित बंगाली भवन में बिलासपुर जिला देसहा यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।…

    ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!