भारतीय पेट्रोलियम कंपनी के डीजल चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

 

सूरजपुर/विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

 

सूरजपुर। जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय पेट्रोलियम कंपनी के डीजल चोरी मामले में ढाबा संचालक और एक टैंकर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 950 लीटर डीजल, दो टैंकर वाहन, एक स्कॉर्पियो और अन्य उपकरण जब्त किए हैं। मामले में एक अन्य टैंकर चालक फरार है जिसकी तलाश जारी है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 22 मई 2026 की रात थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दुरती स्थित अन्नपूर्णा ढाबा का संचालक रविकांत यादव अपने स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक यूपी 67 एएम 9993 के साथ ढाबे में मौजूद है और उसके पीछे-पीछे आए दो टैंकर वाहनों से डीजल निकाला जा रहा है।

सूचना में बताया गया कि टैंकर क्रमांक डब्ल्यूबी 78-5226 और एनएल 06 ए 9129 मुगलसराय से लगभग 24-24 हजार लीटर डीजल लेकर उड़ीसा जा रहे थे। आरोप है कि टैंकर चालकों ने ढाबा संचालक के साथ मिलकर टैंकर के ऑयल टैंक को काटकर उसमें से डीजल चोरी करना शुरू कर दिया था।

सूचना पर पुलिस टीम ने अन्नपूर्णा ढाबा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान ढाबे के पीछे बने कमरे से 200 लीटर क्षमता वाले चार ड्रम, कई प्लास्टिक जरीकेन और अन्य पात्रों में भरा कुल 950 लीटर डीजल बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 93 हजार 100 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने मौके से लोहे की छड़, प्लास्टिक पाइप, डीजल मापने का पात्र, कंटेनर में लगने वाले लोहे के कम्पाट, कटिंग मशीन सहित चोरी में प्रयुक्त अन्य सामान भी जब्त किया। साथ ही दोनों टैंकर और एक काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन को भी कब्जे में लिया गया।

 

मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 151/2026 के तहत बीएनएस की धारा 316(3), 316(5) और 3(5) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए ढाबा संचालक रविकांत कुमार यादव तथा टैंकर चालक सलीम रहमान खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे टैंकर का चालक सलमान मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

 

  • Related Posts

    48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

    मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर 5 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!