नक्सल अभियान में बड़ी सफलता : 90 लाख का इनामी नक्सली ढेर

Spread the love

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के रेतेगांव कारेकट्टा पहाड़ में बुधवार शाम डीआरजी जवानों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली।

इस मुठभेड़ में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य और आरकेबी डिवीजन कमेटी का संस्थापक विजय रेड्डी मारा गया। उस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 25 लाख, आंध्र प्रदेश ने 20 लाख, तेलंगाना ने 20 लाख और महाराष्ट्र ने 25 लाख का इनाम घोषित किया था। कुल मिलाकर उसके सिर पर 90 लाख रुपए का इनाम था।

मुठभेड़ स्थल से मिले सामानों की जांच में विजय रेड्डी की पत्नी रूपी उर्फ माधवी रेड्डी का फोटो भी बरामद हुआ है, जो माड क्षेत्र की मेडकी एलओएस कमांडर है।

सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

    Spread the love

    Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!